डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करती आंगनबड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रोत्साहन राशि देने के बजाए वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी इसे स्वीकार नहीं करेंगी।
शुक्रवार को जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन से जुड़ी कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें सरकार द्वारा घोषित की गई प्रोत्साहन राशि किसी भी सूरत में मंजूर नहीं है। कहा कि प्रोत्साहन राशि के बजाए सरकार उनके वेतन में वृद्धि करे। जिससे वह अपने परिवार को भी आसानी से चला सकें। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मचारियों का जल्द प्रमोशन कराने, रिटायर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इंसाफ दिलाने, आंगनबाड़ी भर्ती में भ्रष्टाचार रोकने के लिए मेरिट और आरक्षण को ऑनलाइन उपलब्ध कराने, आशा, आंगनबाड़ी कर्मचारी और रसोइया के लिए ऑल इंडिया सर्विस नियमावली बनाने सहित अन्य मांग भी की। उन्होंने निकाली गई 62 वर्ष की आंगनबाड़ी कर्मचारियों को वापस लेने सहित अन्य मांग भी की। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुर्रत, जिला महामंत्री रजनी राणा, गुलशन खान, आसमां, समीना नाज, गजाला, उषा, शकुंतला, शर्मिला, रश्मि, नीलम सहित अन्य मौजूद रही।