सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में फतेहपुर पुलिस ने सोमवार की रात में कलसिया मार्ग पर मुठभेड़ के बाद चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 130 किलो गोमांस, फर्जी नंबर प्लेट लगी सेंट्रो कार, दो तमंचे और दो छुरी बरामद हुई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। पकड़े बदमाशों में से एक पर बीस और अन्य पर दस-दस मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
थानाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि सोमवार की रात में पुलिस टीम फतेहपुर कलसिया मार्ग पर गश्त कर रही थी। भटपुरा बाईपास पर एक कार को जब टीम ने रुकने के लिए हाथ दिया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर कार दौड़ा दी। टीम ने पीछा कर कार सवारों की घेराबंदी कर दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 130 किलो गोमांस, दो तमंचे 315 बोर और दो छुरी बरामद हुई। पशु चिकित्सक से मांस का परीक्षण कराने पर उसके गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए वकील उर्फ छोटा, शहनवाज, शोएब निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर और शेरू निवासी मोहम्मदपुर गाडा थाना जनकपुरी ने पूछताछ में बताया कि वे गोवध कर गोमांस को फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से आसपास के गांवों में सप्लाई करते हैं।
एसओ ने बताया कि उक्त चारों के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें
शातिर किस्म के अपराधी हैं पकड़े गए गौकश
पकड़े गए गोकश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनमें से वकील पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि शहनवाज पर 12, शेरू पर दस और शोएब पर नौ मुकदमे विभिन्न अपराधों के दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें