फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, होटल में दिया था वारदात को अंजाम

Mon, 08 Mar 2021 07:25 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • सहारनपुर में दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार 
  • देहरादून की युवती से होटल में किया था दुष्कर्म
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून की युवती से होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी शिक्षक को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को उसकी बहन का इंटरमीडिएट में दाखिला कराने के बहाने से होटल में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

 
सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि रविवार को कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल में अमित निवासी गांव खेड़ा मुगल कोतवाली देवबंद ने देहरादून की युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसने बताया कि आरोपी शिक्षक है, जिसने उसकी बहन का अपने स्कूल में इंटरमीडिएट में दाखिला कराने के बहाने से उसे बुलाया था। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पीड़िता को मौके पर ले जाकर जांच की। इसके बाद मामला दर्ज कर सोमवार को आरोपी अमित को गिरफ्तार किया गया। 

सीओ ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। उधर, आरोपी अमित का कहना है कि उसे षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है। 

यह भी पढ़ें: पिता की हत्या के बाद रातभर हवालात में हंसता रहा कातिल बेटा, मर्डर का नहीं कोई पछताछा, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


देहरादून निवासी युवती ने बताया था कि उसकी छोटी बहन कक्षा 12 का परीक्षा फार्म नहीं भर पाई थी। करीब 15 दिन पूर्व सहारनपुर के एक युवक से उसकी मुलाकात हुई, जिसने खुद को प्रधानाचार्य बताते हुए कहा कि वह अपने स्कूल में उसकी बहन का इंटरमीडिएट का दाखिला कराकर परीक्षा में पास करवा देगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: शातिर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, बस की नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे मोटे दामों पर, तस्वीरें

इसी संबंध में रविवार को युवक ने उसे सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के पास होटल में बात करने के लिए बुलाया। वह देहरादून से दोपहर एक बजे सहारनपुर पहुंच गई। युवती का आरोप है कि होटल के कमरे में युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो उसे चक्कर आ रहे थे। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके पश्चात युवती रिक्शा के जरिए बदहवास हालत में किसी प्रकार कोतवाली सदर बाजार पहुंची। सूचना पर देवबंद से लड़की के रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। उन्होंने भी मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग पुलिस से की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें