हथियार तस्करों की तलाश में पुलिस
सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने बताया कि अभिषेक नागर ने हथियार उपलब्ध कराए थे। अभिषेक ने तमंचे व कारतूस बब्बू पंडित और गौरव नागर से लिए थे। यह दोनों बड़े स्तर पर हथियार व कारतूस उपलब्ध कराने का काम करते आए हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें
अपनी उम्र से ज्यादा कई गुणा शातिर
इंस्पेक्टर राजीव कुमार सहरावत ने बताया कि सभी की उम्र 21 साल से कम है। दो किशोर भी पकड़े गए हैं जो वारदात के वक्त साथ रहते थे, ताकि किशोरों को देखकर कोई इन पर शक न कर सके। शातिरों ने वारदात के बाद छिपने के लिए कई ठिकाने बना रखे थे। इसमें किराए का कमरा, शराब का ठेका व कपड़े की एक दुकान भी शामिल है।