फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सोती रही, घूमती रही चोरों की ‘बरात’

Mon, 20 Nov 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
चोरी पर आक्रोश जताते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में चोरों ने नेहरू मार्केट में एक शोरूम सहित तीन दुकानों को खंगाल दिया। चोर लाखों रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर गए। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


घटना से व्यापारियों में रोष है। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। उधर, चंद्र नगर में चोर एक मकान से लाखों रुपये की नगदी उड़ा ले गए। दिल्ली रोड स्थित बसंत विहार निवासी राजेश ठकराल बंधुओं का नेहरू मार्केट में रेमंड्स का शोरूम है।

उसने बताया कि शनिवार की रात रोजाना की तरह वह अपना शोरूम बंद करके घर चले गए थे। रविवार की सुबह जब शोरूम पर आए तो लोहे का गल्ला गायब मिला। रात में छत का शटर उखाड़कर अंदर आए चोरों ने गल्ला साफ कर दिया।
विज्ञापन


गल्ले में करीब दो लाख रुपये की नगदी थी। रात में जाते समय वह शोरूम विद्युत सप्लाई बंद कर गए थे। इस वजह से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे। बराबर में स्थित लिबास फैशन गार्मेंट्स और महेंद्र गार्मेंट्स को भी छत के रास्ते घुसे चोरों ने खंगाला।

चोर लिबास फैशन गार्मेंट्स से 20 हजार और महेंद्र गार्मेंट्स से आठ हजार रुपये नगदी उड़ा ले गए। लिबास गार्मेंट्स में लगे सीसीटीवी कैमरा सिस्टम की चोरों ने वायर काट दी। घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली इंस्पेक्टर रमेश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

व्यापारी नेता विवेक मनोचा भी ने घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है। तहरीर देकर चोरों को पकड़ने की मांग की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

उधर, कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रनगर में आईआईटी से रिटायर सूरज प्रकाश के मकान को चोरों ने खंगाल दिया। उसने बताया कि शनिवार की रात आठ बजे वह घर पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर चले गए थे।

दस बजे जब लौटे तो ताला टूटा और घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। चोर अलमारी में रखी दो लाख की नगदी और कपड़े उड़ा ले गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
 
सहारनपुर मेंमौसम सर्द होते ही चोर गैंग सक्रिय हो गया। चोर सिलसिलेवार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार की रात चोरों ने महानगर में चार जगह घटनाएं की। शुक्रवार की रात चोरों ने नागल क्षेत्र में दो दुकानों से लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। बढ़ती घटनाओं से पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें