फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों को लेकर जा रही पीआरवी से कार भिड़ी

Sun, 19 Nov 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चंदपा थाना क्षेत्र में बाईपास पर रविवार देर शाम एक ट्रैक्टर और कैंटर की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पीआरवी घायलों को लेकर जिला अस्पताल जा रही थी, लेकिन घटनास्थल से कुछ ही दूर सामने से आ रही एक कार ने पीआरवी की गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा काफी जबर्दस्त था। हादसे में दो सिपाही घायल हो गए और गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बाईपास पर नगला भुस के निकट रुहेरी की ओर से आ रहे कैंटर और ट्रैक्टर की आमने-सामने की भिड़ंत में कैंटर में सवार लाल सिंह निवासी गढ़ी नंदराम, रमेश निवासी साकेत कॉलोनी और सौवीर निवासी श्रीनगर घायल हो गए थे। 

दोनों गाड़ियों के चालक मौके से भाग निकले। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की पीआरवी नंबर 1120 घायलों को लेकर जिला अस्पताल जा रही थी। तभी सामने से आ रही होंडा कार ने उसे रौंद दिया। हादसे में सिपाही भूपेंद्र और संजय घायल हो गए, लेकिन गाड़ी में मौजूद घायलों को और चोट नहीं पहुंची।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर पहुंची चंदपा पुलिस ने पीआरवी के सिपाहियों और घायलों को जिला अस्पताल पहुुंचाया। एसओ विनोद कुमार के मुताबिक कार का चालक नशे की हालत में पाया गया है। कार को कब्जे में लिया गया है। हादसे के बाद यूपी 100 की गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे क्रेन की मदद से पुलिस लाइन तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें