फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर कर्मचारी ने मचाया उत्पात

Sat, 17 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारी ने पुवांरका ब्लॉक कार्यालय पर जमकर उत्पात मचाया। मौके पर मौजूद एडीएम-ई नेउसे जमकर लताड़ लगाते हुए गागलहेड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उसे जनकपुरी थाना ले आया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन


तीसरे चरण में 17 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार की सुबह पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया  जा रहा था। पुवांरका ब्लॉक कार्यालय से भी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा था। एसएसपी आरपी सिंह यादव, एडीएम-ई ओपी वर्मा समेत अनेक अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

इसी दौरान चुनावी ड्यूटी में लगे एक कर्मचारी ने शराब के नशे में हंगाका करना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद एडीएम-ई ओपी वर्मा ने उसको धमकाया तो वह बोला की उसने शराब पी है कोई अपराध नहीं किया है। इसके बाद एडीएम ने उसकी क्लास लेते हुए उसे गागलहेड़ी पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बाद में उसे थाना जनकपुरी लाया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। शराबी ने अपना नाम मोतीलाल बताया है, जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। एडीएम ने बताया कि चुनाव  में  लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें