देवबंद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नूरपुर तिराहे पर लूट की साजिश रच रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार बदमाशों में एक बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। गिरफ्तार आरोपियों ने बड़गांव रोड पर 31 जनवरी को ट्रैक्टर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात कुछ बदमाशों द्वारा नूरपुर तिराहे पर लूट की वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली थी। बिना नंबर की कार में बैठे बदमाशों ने शुगर मिल पर पहुंचते ही पुलिस पर हमला कर दिया।
हालांकि पुलिस टीम ने स्वयं को बचाते हुए तीन बदमाशों को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए कार द्वारा भागने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों में शामली जिले के भैंसानी थानाभवन निवासी शोएब पुत्र मेहंदी, इसरान पुत्र फारूख और राशिद उर्फ शाहिद पुत्र आस मोहम्मद उर्फ सुगडा निवासी शामली हैं।
भागने वाले बदमाशों का नाम फिरोज व गोपाल बताया गया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि 31 जनवरी की रात्रि उन्होंने अपने साथियों के साथ नूनाबड़ी (बड़गांव) निवासी मुबारिक से उसका ट्रैक्टर ट्राली लूटा था। कोतवाल ने बताया में लूटा गया ट्रैक्टर ट्राली एक मामले में आरोपी नसीम व हामिद से कुछ दिन पूर्व बरामद किया गया था।
फरार बदमाशों ने अदालत द्वारा 82 की कार्रवाई के उपरांत एसएसपी ने 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में एक राशिद मेरठ के एक डिग्री कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस को 315 बोर का एक तमंचा, लूटा गया मोबाइल, ट्रैक्टर की आरसी और एक पहचान पत्र बरामद हुआ है।