फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की हत्यारोपी रश्मि को जेल भेजा

Thu, 20 Apr 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रश्मि फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर।  डायल 100 के सिपाही ललित कसाना की हत्या के आरोप में पुलिस ने रात भर हत्यारोपी महिला कांस्टेबल रश्मि से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार रात भर रश्मि बयान बदलती रही। पुलिस ने हत्या के आरोप में रश्मि को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


बागपत के ग्राम नगला जाफराबाद निवासी ललित कसाना की हत्या के मामले में पुलिस के संदेह की सुई शुरू से ही पूरी तरह से बागपत के ही ग्राम बाघू निवासी रश्मि पर ही टिकी हुई थी। जिस कारण पुलिस ने रश्मि को हिरासत में ले रखा था। परिजनों ने मंगलवार की शाम को रश्मि के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने रात भर रश्मि से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार रश्मि बार-बार बयान बदलती रही। पहले तो उसने सभी को यह बताया कि पता नहीं ललित को क्या हो गया, अचानक ही उसकी तबियत खराब हो गई। फिर बताया कि ललित ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब सख्ती की तो उसने बताया कि ललित ने कमरे की जाली से चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने की कोई पुष्टि नहीं हुई और आत्महत्या की बात को पुलिस पूरी तरह से झूठ मान रही है। क्योंकि ललित के गले पर कोई निशान नहीं मिले। जिस खिड़की से फांसी लगाने की बात कह रही है उसकी अधिकतम ऊंचाई ही पांच फुट है, जबकि ललित की लंबाई 5 फुट 9 इंच थी। जिस चादर से फांसी लगाने की बात रश्मि बता रही है, लोगों को ललित उस चादर पर मृत अवस्था में लेटा हुआ मिला, तो चादर पर उसे किसने लिटा दिया। 
विज्ञापन



एसएसपी लव कुमार का कहना कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ललित की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है। जब उस कमरे में कोई आया नहीं और कोई गया ही नहीं तो गला रश्मि के अलावा कौन दबा गया। कोई नशीला पदार्थ खिलाकर पहले उसे बेसुध किया गया। 

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि रश्मि बार-बार अपना बयान बदल कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन सभी बातें एवं सुबूत उसके खिलाफ हैं, मकान में ऊपर स्थित उन दोनों के कमरे में उन दोनों के अलावा कोई और नहीं गया। इसलिए ललित की हत्या रश्मि के अलावा कोई और नहीं कर सकता।

रश्मि के आपत्तिजनक फोटो मंगेतर को भेजने की दी थी धमकी ः पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में रश्मि ने बताया कि ललित के मोबाइल पर उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो थे। ललित उसकी शादी रुकवाने के लिए उसे धमकी दे रहा था कि उसके आपत्तिजनक फोटो उसके मंगेतर के मोबाइल पर भेज देगा। इसे लेकर उनमें 17 अप्रैल को विवाद हुआ। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे ललित को फोन आया और वह ड्यूटी पर चला गया। उसके बाद रात लगभग 8 बजे ही वह घर पहुंचा था। पुलिस दोनों के मोबाइल का रिकार्ड निकलवाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें