फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबी से अवैध संबंधों के शक में रिश्तेदार की हत्या

Sat, 29 Aug 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र की गणपति विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने घर पर आए रिश्तेदार युवक के सिर पर बाल्टी से प्रहार कर हत्या कर दी। बीवी से अवैध संबंधों के शक में उसने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना से पहले दोनों ने शराब पी थी।
विज्ञापन


हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने और खून से सने फर्श के दाग मिटाने की कोशिश कर रहे हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर के शांति नगर का रहने वाले राजपाल सैनी ने गणपति विहार में कुछ मकान किराए पर दे रखे हैं। बताया जा रहा है कि राजपाल सैनी और रिश्तेदार मुजफ्फरनगर के अलमासपुर निवासी पवन कुमार गणपति विहार में ही मौजूद थे। पहले तो राजपाल और पवन ने शराब पी।

इसके बाद नशे में ही शुरू हुई बातचीत में बीवी के साथ संबंधों का जिक्र होने के बाद राजपाल सैनी अचानक आवेश में आ गया। इसके बाद उसने घर में रखी बाल्टी से पवन के सिर पर प्रहार किए। इससे पवन की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच, यहां रह रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


थाना जनकपुरी की राकेश केमिकल चौकी से प्रभारी सुदेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। हत्यारोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि पवन के उसकी बीवी से अवैध संबंध हो गए थे। इसी शक में उसने इस घटना को अंजाम दिया। पवन मूल रूप से मुजफ्फरनगर के अलमासपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें