सहारनपुर की चिलकाना पुलिस ने पांच-पांच हजार के तीन इनामी बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। इन पर लूट, चोरी, हत्या, गैंगस्टर के कई मुकदमे जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। तीनों को जेल भेज दिया।
बुधवार रात एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के आदेश पर सीओ सदर ब्रजेश कुमार सिंह ने निर्देशन में थाना प्रभारी सुधीर उज्जवल ने अपनी टीम के साथ मिली सूचना के आधार पर गांव बैंगनी-घौडोपीपली के जंगल में छापा मारा।
जहां मुठभेड़ के दौरान तीन इनामी बदमाशों को दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाश एजाज उर्फ एजाद पुत्र बाबू निवासी गांव दुमझेडा, रोहित उर्फ सुधीर पुत्र श्याम सिंह निवासी गांव दौलतपुर तथा बिलाल पुत्र जमशैद निवासी गांव टोडरपुर हैं।
पुलिस को इनके पास से दो तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चाकू, और दो चोरी की गई बाइक सहित चोरी के 1100 रुपये बरामद हुए।
थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने बाइक बेहट क्षेत्र से और देहात कोतवाली क्षेत्र से चोरी की थी। अभियुक्त एजाज, बिलाल तथा रोहित उर्फ सुधीर थाना चिलकाना में लूट, चोरी तथा गैंगस्टर में वांछित चल रहे थे।
एसएसपी ने इन तीनों बदमाशों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित का रखा था। अभियुक्त बिलाल पर थाना चिलकाना, सरसावा, मिर्जापुर, बेहट में 17 मुकदमे दर्ज हैं।
वहीं, रोहित उर्फ सुधीर पर चिलकाना, बेहट, सरसावा, मिर्जापुर में 11 मुकदमे और ऐजाज पर उर्फ एजाद पर भी चिलकाना, सरसावा, बेहट में सात मुकदमे दर्ज है। पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर ने इनको पकड़ने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।