फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को लात-घूसों से पीटा, आरोपी मानसिक रोगी निकला

Fri, 05 Feb 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर-दिल्ली राजमार्ग स्थित स्थित संजय चौक पुलिस चैक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ एक युवक ने गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर लात घूसें बजाए।
विज्ञापन


इससे वहां मौजूद यात्रियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहां तैनात अन्य सिपाही व लोगों ने उक्त युवक से किसी तरह सिपाही को छुड़वाया। इसके बाद युवक पुलिसकर्मियों को धमकी देता हुआ फरार हो गया।

नगर के अति व्यस्त मुख्य संजय चौक पर चैक पोस्ट पर पुलिसकर्मी की तैनाती रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:45 बजे चेक पोस्ट पर तैनात सिपाही अनुज कुमार कुर्सी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान नगर का एक युवक वहां पहुंचा और कुर्सी पर बैठे सिपाही से गाली गलौज कर उसे थप्पड़ व लात घूसों से पीटने लगा।
विज्ञापन


यह देख चौराहे पर बस के इंतजार में खड़ी सवारियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अन्य सिपाही की मदद से सिपाही को छुड़वाया। आरोपी युवक सिपाही को धमकी देते हुए एक अन्य युवक की बाइक पर बैठ कर चला गया। उधर, एसएचओ अवनीश यादव का कहना है फरार आरोपी युवक के पिता व बड़े भाई को पकड़ कर थाने लाया गया। 

जहां पता चला कि आरोपी युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसका उपचार चल रहा है। युवक दो माह से घर पर ही बंद था। आज अचानक घर से निकल कर उसने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने आरोपी युवक की मानसिक स्थिति को देखते हुए कार्रवाई से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें