फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते में खींचकर महिला से गैंगरेप

Sun, 14 Aug 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की ससुराल से लौट रही महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने गांव के ही चार लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


थीतकी गांव की एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह जेठानी के साथ समीप में स्थित एक गांव में बेटी की ससुराल गई थी। उससे मिलने के बाद दोपहर करीब ढाई बजे वह पैदल ही अपने गांव लौट रही थी।

आरोप है कि रास्ते में मिले गांव के चार युवकों ने उसे रोक लिया तथा जबरदस्ती खींचकर ईख के खेत में ले गए। चारों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।

चीख पुकार की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर जब खेत में घुसने लगे तो आरोपी उनको आता देख फरार हो गए। वहीं, कोतवाल बिजेंद्र यादव का कहना है कि महिला तहरीर लेकर उनके पास पहुंची थी। जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि थीतकी गांव में एक वर्ष पूर्व रंजिशन दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। 
विज्ञापन


इसमें  गोली लगने से दो लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में 11 लोग जेल में भी बंद हैं। महिला ने इसी मामले के वादी समेत चार लोगों पर गैंगरेप का झूठा आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें