दोघट । मांगरौली गांव में शनिवार को सुबह के समय मैदान में दौड़ लगा रहे युवक के सामने तेंदुआ आ खड़ा है। तेंदुए को देख कर युवक बेहोश हो गिर गया। तीन घंटे बाद युवक को होश आया।
शनिवार की तड़के गांव के बाहरी छोर पर स्थित मैदान में बिट्टू और राजन दौड़ लगा रहे थे। उसी समय बिट्टी के सामने खेत से निकल कर तेंदुआ आ खड़ा हुआ। तेंदुए को देखकर बिट्टू इतना डर गया कि वे बेहोश होकर गिर गया। वहां पर दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने शोर मचाकर तेंदुए को वहां से खदेड़ा और बेहोश बिट्टू को उठाकर घर ले गए।
तीन घंटे बाद बिट्टू होश में आया तो वह काफी डरा हुआ था और कांप रहा था। मैदान में तेंदुआ दिखाई देने से युवाओं ने दौड़ लगाना बंद कर दिया है। तेंदुए को लेकर गांव में दहशत फैल गई है।