फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजवाहे में मिला युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 23 Oct 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरगपुर क्षेत्र से होकर गुजर रहे रजवाहे में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाते हुए उसकी शिनाख्त के प्रयास कराए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर मिरगपुर क्षेत्र के ग्रामीणों से पुलिस को जानकारी मिली की गांव के पीछे से होकर गुजर रहे रजवाहे में किसी महिला का शव है।

जानकारी मिलने पर मंगलौर रोड पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाते हुए आसपास मौजूद लोगों से उसकी शिनाख्त के प्रयास कराए, लेकिन किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक शव युवती का है, जिसकी उम्र भी लगभग 22 वर्ष के आसपास है। युवती ने जो कपड़े पहने हुए हैं वह फटे हुए हैं इसलिए आशंका जताई जा रही है कि बलात्कार के बाद युवती की हत्या कर शव रजवाहे में फेंका गया है। चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार का कहना है कि इस मामले में उत्तराखंड पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें