फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा मांगने पहुंचे प्रेमी को दौड़ाया

Sat, 13 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
सहारनपुर में प्रेम विवाह के बाद हाईकोर्ट का आदेश लेकर सुरक्षा मांगने गए एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने दौड़ा लिया। वह जान बचाकर अफसरों के पास पहुंचा तो आरोप है कि उन्होंने भी हाईकोर्ट से ही सुरक्षा लेने की बात कहकर भगा दिया।
विज्ञापन


दहशतजदा पीड़ित ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। पीड़ित मोहल्ला जनकनगर निवासी बाबूराम का कहना कि उसने शहर के ही एक मोहल्ले की युवती से प्रेम प्रसंग होने पर मंदिर में शादी कर ली।

शादी की जानकारी होते ही युवती के परिजन भड़क गए। वे उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दिला रहे हैं। उन्हें सहारनपुर छोड़ कर जाने के लिए कह दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने डीएम और एसएसपी से गुहार लगाई। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसने हाईकोर्ट में सुरक्षा की अपील की। हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट लेवल सिक्योरिटी कमेटी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के आदेश दिए।

हाईकोर्ट के आदेश पर उसने डिस्ट्रिक्ट लेवल कमेटी को प्रार्थना पत्र दिया। कुछ ही देर बाद महिला थाना प्रभारी ने उसे फोन करके युवती को बुलवाया। जब वह अपने साथ युवती को थाने लेकर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद युवती के परिजन एवं अन्य लोगों ने उस पर हमले की कोशिश की।

वह जान बचाकर डीएम और डिस्ट्रिक्ट लेवल सिक्योरिटी कमेटी के पास पहुंचा। बाबूराम का आरोप है कि डिस्ट्रिक्ट लेवल सिक्योरिटी कमेटी ने उसे यह कहकर भगा दिया कि हाईकोर्ट से आदेश लाए हो तो निर्णय भी वहीं से जाकर ले जो।
विज्ञापन


अफसरों के इस बर्ताव से वह काफी दहशत में है। उसने अपनी हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें