भरे बाजार में दुकान के सामने से बाइक चोरी कर रहे युवक को दुकानदारों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। हैरत की बात यह है कि नगर कोतवाली पुलिस ऐसी कोई घटना न होने की बात कह रही है।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घंटाघर से करीब दो सौ मीटर दूर नेहरू मार्केट में लोगों ने बाइक चुराते हुए एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की। पूछताछ में वह बार-बार अपने नाम बदलता रहा। सूचना मिलते ही घंटाघर चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
उधर, नगर कोतवाली प्रभारी बृजपाल सिंह जाखड़ ने बाइक चोर पकड़े जाने की घटना से इंकार किया है। बताया कि बाइक चोर पकड़े जाने की सूचना थी, मगर वह बाइक चोर नहीं था।