फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Fri, 30 Oct 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक और जान जाने का मामला प्रकाश में आया है। दिमाग के इलाज कराने के लिए बुधवार को  भिवानी के गांव अचीना में ले गए झज्जर जिले के गांव झाड़ली निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में कोसली में अनाज मंडी के पास मिला है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक युवक तांत्रिक के पास पहुंचने के बाद मौका देखकर भाग निकला था। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बृहस्पतिवार सुबह कोसली थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का अर्धनग्न अवस्था में शव अनाज मंडी के पास हुडा सेक्टर में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हाथ में गुदे झाड़ली और अनूप कुमार देख पता चला कि युवक झज्जर जिले के गांव झाड़ली निवासी अनूप कुमार(33) है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अनूप दिमागी तौर पर बीमार है और इलाज कराने के लिए उसे बुधवार को भिवानी के गांव अचीना में एक तांत्रिक के पास ले गए थे। यहां मौका पाकर अनूप भाग निकला था। जिसके बाद से वे अनूप की तलाश में लगे थे।

शरीर पर दर्जन भर चोटों के निशान
पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि युवक के पैरों और पीठ में कई जगह डंडे से पिटाई जैसे चोट के निशान हैं। हालांकि मृतक के शरीर पर किसी तरह की खुली चोट नहीं मिली है। इससे साफ है कि भिवानी से भागने के बाद किसी ने अनूप की पीट-पीटकर हत्या की है।
--------
बड़ा सवाल: खुद भागकर पहुंचा या मारकर फेंका गया
झज्जर जिले के रहने वाले अनूप को परिजन भिवानी में तांत्रिक के पास इलाज के लिए ले गए थे। जहां से वह भाग निकला था। भिवानी से कोसली की दूरी स्टेट हाईवे-17 के रास्ते करीब 67 किलोमीटर है। वहीं झज्जर जिले से भी कोसली की दूरी भी 30 किलोमीटर के करीब है। कोसली में अनूप की कोई रिश्तेदारी भी नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अनूप खुद परिजनों और तांत्रिक से बचकर भागकर आया या फिर उसकी पीटकर हत्या करने के बाद किसी ने देर रात अनाज मंडी के हुडा सेक्टर में शव को फेंक दिया।
---------
मृतक के शरीर पर चोटों के निशान हैं। फिलहाल परिजनों ने किसी पर हत्या करने की आशंका नहीं जताई है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना कोसली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें