फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक वारदात: युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, महिला प्रधान के बेटे समेत दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 13 Oct 2021 07:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

बागपत में महिला प्रधान के बेटे समेत दो लोगों ने एक युवती का अपहरण कर लिया और फिर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप पर पानी लेने गई युवती का महिला प्रधान के पुत्र और उसके चचेरे भाई ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के चाचा आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्हें बंधक बना लिया। प्रधान के पति पर धमकी देकर समझौता कराने का आरोप है। 

विज्ञापन


वहीं मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चचेरे भाइयों और ग्राम प्रधान के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रधान पति को धमकी देकर समझौता लिखवाने और उसके पुत्र को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के माता-पिता नहीं है। वह चाचा के पास रहती है। 11 अक्तूबर की शाम घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान महिला प्रधान के पुत्र और उसका चचेरा भाई उसे अपहरण कर खेतों में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। तमंचा दिखाकर धमकी दी कि यदि परिजनों को घटना के बारे में बताया तो गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां

विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर चाचा को आपबीती बताई। चाचा ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो उन्हें बंधक बना लिया। आरोप है कि प्रधान के पति ने जान से मारने की धमकी देकर समझौता लिखवा लिया। देर रात पीड़िता और उसके चाचा कोतवाली पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रधान के पति और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि आरोपी चचेरा भाई फरार हो गया।

सीओ आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर प्रधान के पति ताज मोहम्मद, उसके पुत्र मुर्सलीन उर्फ सोनू और भतीजे शादाब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने ताज मोहम्मद को धमकी देकर समझौता लिखवाने और मुर्सलीन को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

आरोपियों के पक्ष में थाने पहुंचे लोग
ग्राम प्रधान के पति और उसके बेटे को हिरासत में लेने के बाद कुछ ग्रामीण उनके पक्ष में कोतवाली पहुंच गए। पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर लौटा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें