फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ऐसा क्या हुआ कि युवक को गोली मारकर आत्महत्या करनी पड़ी

Thu, 01 Feb 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
इस तमंचे से युवक ने मार ली गोली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार में मानसिक तनाव के चलते एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक नशा करने का आदी था और कुछ दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से आया था।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार निवासी अंकित सैनी (22 वर्ष) पुत्र कर्मवीर सैनी पेंटिंग का काम करता था। परिवारीजनों के अनुसार बुधवार को अंकित काफी मानसिक तनाव में था। सुबह लगभग साढ़े 11 बजे अंकित अपने घर की तीसरी मंजिल की छत पर गया।

उस समय उसके पिता कर्मवीर कमरे में खाना खा रहे थे। बहनें खाना परोस रहीं थी। उसी समय अंकित ने तमंचे से अपने भेजे में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग छत की ओर दौड़े। छत पर अंकित लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


उसके पास ही तमंचा पड़ा हुआ था। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तमंचे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से जांच कराई गई।

अंकित के पिता कर्मवीर सैनी ने बताया कि अंकित नशे का आदी था और उसे कुछ समय पहले दो-तीन माह के लिए पानीपत के नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था। उन्हें लगा कि वह ठीक हो गया है, इसलिए कुछ ही दिन पूर्व वह घर आ गया।

घर में कोई बात भी नहीं हुई। लेकिन कुछ दिन से मानसिक तनाव में था। अंकित दो बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर, पुलिस ने मृतक के पास से तमंचा बरामद किया है और तमंचे के संबंध में परिजनों से पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार तमंचे के बारे में जानकारी की जा रही है कि युवक के पास तमंचा कहां से आया। कहीं घर में ही तो नहीं रखा हुआ था तमंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें