फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बालका में शराब पीने से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक शराब पीने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बालका में मंगलवार देर रात अधिक शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

गांव बालका निवासी बिन्नामी पुत्र सकटुआ जाटव (55) ने मंगलवार रात अधिक शराब का सेवन कर लिया था और वह मकान में ऊपर पर बने कमरे में जाकर सो गया था। बुधवार सुबह बिन्नामी के न उठने पर परिजन उसे जगाने के लिए कमरे में पहुंचे, तो उसका शव चारपाई के नीचे पड़ा हुआ था। परिजनों ने बताया कि वह देर रात अधिक शराब पीकर घर आया था। परिजनों ने पुलिस सूचना दिए बगैर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ औरंगाबाद अनिल कुमार ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें