फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल वापस करने को लेकर दुकानदार के घर पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला छिंपीवाड़ा में मोबाइल वापस करने को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच हुआ विवाद शुक्रवार को उस समय बढ़ गया गया जब एक पक्ष के लोगों ने दुकानदार के घर पर पथराव कर दिया। मामला अलग अलग समुदाय का होने के चलते भाजपा समेत हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान दुकानदार के पक्ष की महिलाएं कोतवाली में ही धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी तसलीम मोहल्ला छिंपीवाडा (मलखान सिंह चौक) पर स्थित मनोज की मोबाइल की दुकान पर पहुंचा। अपने साथ वह मनोज के बराबर में दुकान चलाने वाले अपने एक परिचित को ले गया। शाम को पैसे देने का वादा करते हुए तसलीम मनोज से एक मोबाइल लेकर गया, लेकिन शाम से पहले ही वह मोबाइल वापस करने के लिए पहुंच गया। आरोप है कि डिब्बे में सामान पूरा न होने के चलते मनोज ने मोबाइल वापस करने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी के बाद गाली गलौज हो गई। मनोज के पिता राकेश का आरोप है कि कुछ देर बाद तसलीम अपने कई साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और बेटे के साथ मारपीट करने लगे। उस समय तो लोगों ने जैसे तैसे कर उसे समझाकर वहां से भेज दिया। आरोप है कि रात करीब आठ बजे तसलीम अपने कई साथियों के साथ बाइक पर उसके घर पहुंचा और पथराव शुरू कर दिया। जिसमें कई लोग पत्थर लगने से बाल बाल बचे। इसके बाद वह कोतवाली पहुंचे। इस दौरान घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा, रोहित त्यागी, आशुतोष गुप्ता, मनोज समेत कई लोग कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के चलते सूचना मिलते ही सीओ भी कोतवाली पहुंच गए। जहां उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस ने पथराव करने वाले एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दुकानदार की परिजन महिलाएं कोतवाली में धरने पर बैठ गईं। देर रात तक लोग कोतवाली में ही डटे रहे। कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिरोही का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कोई भी माहौल खराब करने का प्रयास करेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें