फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में गए अधिवक्ता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में गए अधिवक्ता को पीटा
विज्ञापन

सहारनपुर। शादी समारोह में शामिल होने गए अधिवक्ता के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। अधिवक्ता ने पुलिस पर कार्रवाई करने की बजाय उल्टा मुकदमा दर्ज करने की धमकी देेने का आरोप लगाया है। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र की भगत वाटिका निवासी एडवोकेट जितेंद्र कुमार गोरियान का कहना है कि बृहस्पतिवार रात को वह दिल्ली रोड स्थित एक मैरिज होम में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। उसी दौरान कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे कुछ लोगों ने बचाया। उसने पुलिस को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपियों ने उसका मोबाइल भी छीन लिया। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी भाग निकले। लोगों ने पीछा किया तो आरोपी हसनपुर पुलिस चौकी में घुस गए। वह भी पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने आरोपियों की जेब से मोबाइल बरामद कर उसे दे दिया। जब उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो उल्टा उसे ही शांति भंग की धारा में चालान करने की धमकी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शनिवार को अधिवक्ता एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अरविंद शर्मा, स्वराज सिंह, चौधरी बाबूराम, मनमोहन नागिया, सिद्धार्थ, शंकर त्यागी, आदित्य अंगीरस, तेग सिंह पुंडीर नाथीराम शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें