फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी से किया लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मल्हीपुर रोड पर नंदी फिरोजपुर गांव के पास ड्यूटी से लौट रहे रोडवेज कर्मी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। शोर मचाने पर तीनों आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के गांव जैतपुर का निवासी परवेश रोडवेज कर्मी है। परवेश के अनुसार मंगलवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे वह अपनी ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहा था। वापस बाइक पर अपने गांव लौट रहा था तो मल्हीपुर रोड पर गांव नंदी फिरोजपुर के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मार उसे गिरा दिया और फिर उसे लूटपाट का प्रयास करने लगे। उसने शोर मचा दिया। जिस पर उसके गांव के कुछ लोग वहां से होकर गुजरे। उन्हें देखते ही बदमाश उसे छोड़कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें