फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर छात्रों ने पी ज्यादा शराब, अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फेल होने पर छात्रों ने पी ज्यादा शराब, अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में फेल होने पर दो छात्रों ने अधिक शराब पी ली। डायल 100 पुलिस को दोनों बेहोशी की हालत में पड़े मिले। जिला अस्पताल में उनके उपचार को लेकर परिजनों और स्टाफ सदस्यों में कहासुनी हुई और काफी हंगामा हुआ।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव दाबकी जुनारदार निवासी इन छात्रों ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। पुलिस के मुताबिक रविवार को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने पर दोनों छात्र अपने घर से साइबर कैफे पर रिजल्ट देखने गए थे। परिणाम देखा तो दोनों फेल मिले। इसके बाद वे अपने घर नहीं आए। दोपहर के समय डायल-100 पुलिस ने गांव के मार्ग पर दोनों को बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा देखा। छात्रों ने शराब पी रखी थी। उधर, परिजन भी छात्रों की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिवार के लोगों और जिला अस्पताल स्टाफ के बीच इलाज को लेकर कहासुनी हो गई। छात्रों के परिजनों ने काफी हंगामा किया। वहीं, अस्पताल कर्मचारियों का आरोप है कि उनके साथ मारपीट की गई। सूचना पर थाना जनकपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। मगर, अस्पताल स्टाफ की तरफ से तहरीर ना आने पर देर शाम तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

------------------------------------
फेल होने पर दोनों छात्रों ने ज्यादा शराब पी ली थी। दोनों को डायल 100 पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। तहरीर आई तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। --शैलेंद्र शर्मा, इंस्पेक्टर थाना जनकपुरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें