सरसावा (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने तथा धमकी देकर अनेक बार संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
बुधवार को देर शाम पुलिस ने ग्राम शाहजहांपुर के एक व्यक्ति की तहरीर के आधार के पर एक महिला तथा युवक के विरुद्ध दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी करीब 14 वर्षीय पुत्री को एक माह पहले पड़ोस में ही रहने वाली सगी चाची प्रवीण ने घर मेहंदी लगवाने के लिये बुलाया था, लेकिन वहां पहले से गांव का एक युवक वसीम बैठा हुआ था। मगर चाची ने उसकी बेटी को युवक के साथ जबरदस्ती कमरे में बंद कर दिया। युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया तथा मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वसीम ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। परेशान होकर उसकी बेटी ने मां को सारी बात बताई। शाहजहांपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर वसीम पुत्र शमीम तथा प्रवीण पत्नी अकरम के विरुद्ध मुकदमा कायम कर दिया गया है। मामले की जांच के साथ ही आरोपी युवक के घर भी दबिश दी जा रही है।