फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध युवक को तमंचे समेत दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। पुलिस ने सौरम गेट के पास से आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए खड़े एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि सौरम गेट के पास संदिग्धावस्था में एक युवक खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां खड़े युवक को हिरासत में ले लिया। तलाशी में युवक के पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नईम पुत्र मीर हसन निवासी मुजफ्फरनगर बताया है।
विज्ञापन


श्रीजी की रथ यात्रा निकाली जाएगी
शाहपुर। कस्बे में सकल जैन समाज की ओर से महावीर जयंती और आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के 30 वें दीक्षा दिवस के पावन पर्व पर रथ यात्रा निकाली जाएगी। सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन एवं महासचिव सतीश चंद जैन ने बताया कि महावीर जयंती के पावन पर्व और आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के 30 वे दीक्षा दिवस के पावन अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा मुनि सुरत्न सागर जी महाराज के सानिध्य में भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी । शोभा यात्रा कस्बे के मंगला पुरी मंडी स्थित शांति जिनालय से प्रारंभ होगी । इसके अलावा 30 व 31 मार्च को शांतिनाथ जिनालय में महा मृत्युंजय विधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें