फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के मामले में संपति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के मामले में संपत्ति कुर्क
विज्ञापन


बेहट। अवैैध खनन के मामले में प्रशासन द्वारा बकायादारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। बेहट तहसील प्रशासन ने एक और बड़े बकायेदार की संपत्ति कुर्क की है। प्रशासन की कार्रवाई से खलबली मची है।
शनिवार को बेहट तहसील प्रशासन ने अवैध खनन में जारी रिकवरी की वसूली के लिए मिर्जापुर निवासी नसीम पुत्र गफूर की नानौली गांव में स्थित चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया। एसडीएम युगराज सिंह एवं तहसीलदार हर्ष चावला ने बताया कि नसीम पर 20 करोड़ 36 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। नानौली में बने उसके मकान और जमीन को कुर्क कर सील कर चौकीदार इरफान की सुपुर्दगी में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पूर्व कई बकायादारों पर प्रशासन कार्रवाई कर चुका है। एक एमएलसी के खाते और संपत्ति को भी कुर्क किया गया था। पुलिस ने एमएलसी के रिश्तेदार को जेल भेजा था। प्रशासन की ओर से स्टोन क्रशर संचालकों और अन्य बकायादारों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। इनमें कुछ स्टोन क्रशर हरियाणा के भी हैं। अवैध खनन के मामले में सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है। पिछले दिनों रोक के बावजूद चल रहे अवैध खनन को कृषि एवं प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मौके पर पकड़ा था। इस मामले में तत्कालीन कोतवाली बेहट प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। डीएम पीके पांडेय ने बताया कि जुर्माना जमा ना कराने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें