फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडग़ांव पुलिस को अदालत ने दिए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। मारपीट के मामले में अदालत ने बड़गांव पुलिस को आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सिसौनी गांव के व्यक्ति ने पांच लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

बड़गांव के सिसौनी गांव निवासी बिबनू ने एसीजेएम के यहां वाद दायर कर बताया था कि गांव के ही पांच लोग उससे कुछ माह पूर्व गांव में हुई पंचायत में जाने को लेकर रंजिश रखते हैं। आरोप है कि विगत 18 सितंबर की सुबह वह बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। तभी उक्त लोग रास्ते में मिले और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद वह जान बचाकर घर में भाग लिया। आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुस गए तथा उस पर हमला कर दिया। शोर की आवाज सुनकर बीच बचाव को आए परिवार के भूपेंद्र, संजय और गोपी और भाभी बबीता के साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं उक्त लोग जाते समय घर में तोड़फोड़ करके गए और सात हजार रुपये की नगदी व भाभी के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को अदालत ने बड़गांव थानाध्यक्ष को विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें