फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर भिड़ी महिलाएं, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात पर भिड़ी महिलाएं, पथराव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रैदासपुरी मोहल्ले में मामूली बात को लेकर पड़ोसी महिलाओं में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हंगामा हुआ और मारपीट हो गई। मोहल्ले में ईंट-पत्थर चलने से अफरातफरी मच गई। झगड़े में कई महिला चोटिल हो गई। घायल की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के मुताबिक मोहल्ला रेदासपुरी निवासी सुनीता ने रिपोर्ट में बताया कि किसी बात को लेकर उसके पड़ोस के ही ज्योति, कमलेश, बिंदिया व नेहा से कहासुनी हो गई। बात बढऩे पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इससे मोहल्ले में घंटों तक हंगामा हुआ। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। उस पर पथराव किया गया। घटना में उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष में भी महिला को चोट लगी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तकादा करने पर व्यापारी को धमकी
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला गऊशाला निवासी आशुतोष मित्तल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि शामली रोड पर फारुख मार्केट में दुकान करने वाले युवक ने उससे ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि उक्त युवक रुपये वापस नहीं कर रहा है। बृहस्पतिवार को उसने तकादा किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुुरू कर दी।
विज्ञापन


दुर्घटना में दूधिया घायल
मुजफ्फरनगर। दरियापुर निवासी अंकुश शहर में दूध सप्लाई का कार्य करता है। बृहस्पतिवार को वह सेंट्रो कार में सवार होकर मोरना जा रहा था। मोरना मिल के निकट एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें