दोहरे हत्याकांड के चार आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
बड़गांव(सहारनपुर)। लुकादड़ी के दोहरे हत्याकांड के 52 दिन बीत जाने के बाद भी सैनिक भाईयों सहित चार आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को भगौड़ा घोषित करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीस जून को लुकादड़ी गांव में सुनील और उसके ताऊ महावीर के दोहरे हत्याकांड को 52 दिन बीतने के बाद भी मुख्य आरोपी भाई अजय, विवेक, अवनीश और अवधेश को पुलिस पकड़ नहीं पाई है जबकि पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने आरोपी अवधेश और अवनीश के विरूद्ध 174ए का मामला दर्जकर उन्हें भगोड़ा घोषित किया है जबकि दो आरोपी भाईयों के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट उनकी कंपनी को भेजे हैं।