झांसे में लेकर महिला से कुंडल ठगे
खतौली। महिला को झांसे में लेकर दो ठग उससे सोने के कुंडल ठगकर ले गए। मोहल्ला गणेशपुरी निवासी कमलेश पत्नी शीशपाल शनिवार को सरधना रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकली। मोहल्ले की गली में महिला को दो ठग मिल गए। दोनों ठगों ने महिला को अपने बातों में इस कदर झांसे में ले लिया कि उसने सोने के कुंडल निकालकर उनको दे दिए। महिला बदहवास बनी खड़ी उन ठगों को जाते हुए देखती रह गई। उन ठगों के जाने के बाद कमलेश अपने घर पहुंची। पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने ठगों की तलाश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से गली व मोहल्लों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने की मांग की है।