फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से लौटे युवक ने लगाया नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश भेज दिया। किसी तरह विदेश से लौटकर युवक ने एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ जनकपुरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी परवेज आलम का कहना है कि उसके गांव का ही बरकत सऊदी अरब में काम करता है। जबकि उसकी पत्नी छोटी और पुत्र फराज उनके गांव में ही रहते हैं। परवेज आलम का आरोप है कि छोटी ने उनके घर आकर उसे भी सऊदी अरब में नौकरी के लिए भिजवाने का झांसा दिया और उससे बरकत की फोन पर बात कराई तो बरकत ने भी नौकरी लगवा देने का आश्वासन दे पत्नी को उससे 2 लाख रुपये दिलवा दिए। उसके बाद एक अन्य आरोपी अब्बास के माध्यम से आठ जनवरी 2018 को उसे मुंबई से फ्लाइट में बैठा दिया गया। विदेश में उसे एजेंट मिला जिसने रात में उसे दुबई में रखा और उससे 10 हजार रुपये ले लिए। उसने अगले दिन सऊदी अरब की फ्लाइट में बैठा दिया। वहां मिले बरकत के साथ वह चार दिन तक रहा और बरकत ने भी उससे 34 हजार रुपये ले लिए। फिर दो अन्य लोगों से मुलाकात कराई जिन्होंने चार-पांच दिन तक उसे एक मकान में अपने साथ रखा। 18 जनवरी को यह कहकर वापसी की टिकट थमा दी कि वह फर्जी वीजे से यहां आया है, उसे पुलिस पकड़ लेगी। उसे डरा कर वापस भिजवा दिया गया। पैसा खत्म होने के कारण किसी प्रकार वह अपने घर पहुंचा। आरोपियों ने उसे नौकरी के लिए विदेश में भिजवा कर ढाई लाख रुपए की ठगी कर ली। परवेज आलम ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में धोखाधड़ी, षड्यंत्र और गबन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें