फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चोरों से बरामद हुए 30 मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप

Fri, 17 Nov 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में मंडी कोतवाली पुलिस एवं स्वाट टीम ने चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 30 मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, नगदी एवं तीन चाकू बरामद किए।
विज्ञापन


मंडी कोतवाली एवं स्वाट टीम ने बुधवार की रात को गोल कोठी के निकट एक मकान पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा किया है।

चोरों ने 5 नवंबर 2017 की रात आसिफ निवासी मोहल्ला मनिहारान, बेहट की दुकान से लैपटाप, हार्डडिक्स, मोबाइल व नकदी को चोरी कर लिया गया था।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी चोर गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। पुुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना नाम मोहम्मद सादिक उर्फ गंजा निवासी हयात कालोनी थाना मंडी, कासिम उर्फ कल्लू निवासी फरमान बरती थाना मंडी, सादिक निवासी मोहल्ला समादार चौक नगर कोतवाली बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए 30 मोबाइल, एक लैपटाप तथा तीन चाकू बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि तीनों ने मिलकर 8-9 दिन पहले रात के समय शाकुंबरी रोड गेट के पास मोबाइल की एक दुकान में चोरी की थी और कोई पहचान न सके इसलिए उन्होंने सामान को अलग अलग करके अपने पास रख लिया था।

आरोपियों ने 22 जुलाई 2017 को एकता कालोनी थाना क्षेत्र कुतुबशेर के एक मकान में चोरी करना भी बताया है। उधर, एसएसपी बबलू कुमार की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें