फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले भी किया गया था ओमबीर पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। किसान सेवा सहकारी समिति अघ्याना के चेयरमैन ओमबीर की हत्या की पटकथा काफी पहले तैयार कर ली गई थी। ओमवीर का उसके साले रवि से विवाद चल रहा था। जिस कारण एक साल पहले भी ओमवीर पर हमला हुआ था। विवाद परिवार के अंदरूनी था, जिसको लेकर पंचायतें भी हुई थीं। पंचायत में दोनों के बीच समझौता करा दिया गया था, लेकिन रवि के दिल में पल रही रंजिश खत्म नहीं हुई थी। अब रवि ने पूरी प्लानिंग के साथ ओमवीर की हत्या कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात ओमवीर की हत्या को हादसे का रूप देने के लिए रवि ने प्लानिंग बना रखी थी। इसी कारण रवि ने ओमबीर को कॉल करके कार खराब होने का बहाना बनाकर बुलाया और सिर में गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को मालूम चला है कि ओमबीर का रवि के साथ काफी पहले से विवाद चल रहा था। जिसको हत्या का कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते लगभग एक साल पहले भी ओमबीर पर गोली चलाई गई थी। उस समय गोली दीवार में जा लगी थी और ओमबीर बच गया था। ओमबीर और रवि के बीच चल रहे विवाद को समाप्त कराने के लिए गांव में पंचायत भी हुई। पिछले वर्ष हुई पंचायत में दोनों में समझौता करा दिया गया था। उसके बाद से दोनों में सामान्य बोल-चाल हो गई थी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि समझौता होने के बावजूद रवि के मन से ओमवीर के खिलाफ रंजिश पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी थी। इसी रंजिश में रवि जलता रहा और ओमवीर की हत्या का ताना-बाना बुनता रहा। इसी के चलते बृहस्पतिवार रात पूरी प्लानिंग के अनुसार रवि ने ओमबीर को बुलाकर उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि रवि और ओमबीर में पहले से ही विवाद चला आ रहा था। लेकिन फिलहाल दोनों में संबंध सामान्य थे। अचानक ऐसा कुछ हुआ जो ओमबीर की हत्या कर दी गई। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि दोनों में किस बात को लेकर विवाद रहता था और संबंध सामान्य होने के बाद ऐसा क्या हुआ जो ओमबीर की हत्या कर दी गई। रवि की गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।
रवि की गिरफ्तारी के लिए दी गई दबिश
आरोपी रवि रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव पहासू का रहने वाला है। रात में जब ओमवीर की हत्या हुई और परिवार के लोगों को जब तक ओमवीर की मौत की सूचना मिली, तब तक रवि फरार हो चुका था। वारदात के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी रवि को गिरफ्तार करने के लिए गांव पहासू में दबिश की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी रवि अपने घर से फरार हो गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही हैं, जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें