फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट जारी
विज्ञापन

सहारनपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। मंगलवार को ट्रेनों में एवं स्टेशन परिसर में आरपीएफ तथा जीआरपी ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया।
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के लिए जीआरपी और आरपीएफ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संवेदनशील स्टेशन होने के चलते सहारनपुर के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते मंगलवार को जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जीआरपी और आरपीएफ ने न सिर्फ ट्रेनों में यात्रियों की जानकारी ली और सामान चेक किया बल्कि रेलवे स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे की चेकिंग की। स्टेशन परिसर में ठहरे यात्रियों से भी पूछताछ की और उनका सामान चेक किया। इसके अलावा टीम ने स्टेशन से लेकर आउटर तक चेकिंग की। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही रेलवे स्टेशन पर हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा में कोताही नहीं
जीआरपी थाना प्रभारी राशिद अली का कहना है कि गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों ने पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चेकिंग भी शुरू करा दी गई है। विशेषकर रात में ट्रेनों एवं स्टेशन पर चेकिंग कराई जा रही है।
आरपीएफ प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि आधुनिक हथियारों से लैस छह कर्मियों के साथ पूरी टीम चेकिंग के लिए स्टेशन पर तैनात कर दी गई है। रात में स्टेशन परिसर के अलावा खुले रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है।

चेकिंग के दौरान पकड़े चार आरोपी
सहारनपुर। जीआरपी और आरपीएफ द्वारा मंगलवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से आउटर तक चेकिंग की। जब चेकिंग करते हुए टीम कोर्ट रोड पुल के नीचे पहुंची तो वहां कुछ युवक संदिग्ध नजर आए। जीआरपी एवं आरपीएफ की टीम ने घेराबंदी कर चार लोगों का दबोच लिया। आरपीएफ प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि आरोपी चोरी की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में सलीम निवासी मोहल्ला इस्लाम नगर, थाना रुड़की, गौतम निवासी मोहल्ला रोडा पैलेस थाना साढे़ छह नंबर लुधियाना, सरफराज निवासी रामपुर चुंगी, थाना रुड़की, हरिद्वार तथा
विज्ञापन

सुनील निवासी मुंबई दादर कबूतर खाना, महाराष्ट्र फिलहाल यह रेलवे स्टेशन पर ही खानाबदोश के रूप में डेरा डाल कर रह रहा था। आरोपियों के पास से चाबी का एक गुच्छा, एक प्लास, एक पेचकस, तीन चाकू तथा 1300 रुपये बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म, चलती एवं खड़ी ट्रेनों में चोरी की घटनाएं कर रहे थे। आरोपियों से घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें