छात्रों में संघर्ष के मामले में दो और आरोपी जेल भेजे
सहारनपुर। मिर्जापुर की ग्लोकल यूनिवर्सिटी के छात्रों में हुए संघर्ष के मामले में बुधवार को दो और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।
कुतुबशेर पुलिस को सुबह हमले के एक आरोपी के अंबाला रोड स्थित दर्पण सिनेमाघर के सामने होने की सूचना मिली। पुलिस ने पहुंचकर एक आरोपी शाकिर निवासी हाकमशाह कालोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हमला करने वालों में शाकिर शामिल था। पुलिस के दबाव के चलते आरोपी फरार होने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में एक अन्य आरोपी जॉन ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार खान आलमपुरा निवासी जॉन गोकशी के मामले में जेल भेजा गया था जो जमानत पर बाहर आया ा। पुलिस के अनुसार जॉन भी इस हमले में शामिल था। शनिवार को उसने अपनी जमानत तुड़वाकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। हमले के मामले में अब तक चार लोग जेल जा चुके हैं।
----
आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग
सहारनपुर। मिर्जापुर स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हमले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ गुंडा एक्ट और रासुका के तहत कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को ग्लोकल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अखिल भारतीय मौर्य महासभा के अध्यक्ष अजय मौर्य के नेतृत्व में एसएसपी आफिस पहुंचकर आरोप लगाया कि कालेज में हुए छात्रों के झगड़े को बेवजह तूल दिया गया। छात्र जब मेडिकल कराने अस्पताल आए तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनसे मारपीट की। कार से वापस लौट रहे संदीप सैनी, रवि सैनी,बादल सैनी, बसंत, रविंद्र कोरी, बंटी एवं विपिन कुमार आदि पर फायरिंग की गई। लेकिन पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट तथा रासुका के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
छात्रों ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि शीघ्र ही आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अशोक सैनी, राजेंद्र सैनी, अनुज सैनी, संदीप सैनी, विनय सैनी, सौरभ सैनी, अंकित सैनी, अभिलाष सैनी, कंवरपाल, पंकज, शुभम, नीलम, अनिल, मोहित, विजेंद्र सैनी शामिल रहे।