फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचीटी में चोरों ने बंद मकान खंगाला, आभूषण व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बंद मकान खंगाला, आभूषण व नकदी चोरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। खेड़ा मुगल रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ने वाले गांव बचीटी में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण व हजारों की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बचीटी निवासी मुनफैत उर्फ लाला ने पुलिस को बताया कि वह फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता है। रिश्तेदारी में शादी होने के कारण वह पिछले कई दिनों से परिवार के साथ घर के ताले लगाकर मंगलौर गया हुआ था। शनिवार की सुबह जब वह लौटा तो मकान के ताले टूटे पडे़ कमरों में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। मुनफैत के मुताबिक चोरों ने अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, बर्तन तथा 26 हजार की नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। मुनफैत ने बताया कि कुछ दिन बाद उसकी बेटी की शादी होने वाली थी। जिसके लिए सामान खरीदकर रखा हुआ था। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें