फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने महिला का एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 70 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला का एटीएम बदलकर खाते से उड़ाए 70 हजार
विज्ञापन

देवबंद। कुरड़ी की एक महिला ने युवक पर एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 70 हजार की नकदी निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गांव कुरड़ी रोहताश की पत्नी आंचल त्यागी ने पुलिस को बताया कि 18 जून को वह देवबंद स्थित एक बैंक में अपने खाते की रकम चैक कराने आई थी। आरोप है कि पीछे खड़े युवक ने धोखे से उसका एटीएम बदल दिया। इसके बाद आरोपी युवक ने रुड़की समेत कई स्थानों से 70 हजार की नकदी निकाल ली। मोबाइल में आए मेसेज देख उसके होश उड़ गए। इतना ही नहीं कोतवाली पुलिस ने अनंतमऊ निवासी आरोपी युवक को तहरीर के आधार पर हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद युवक के भाई और अन्य लोगों ने निकाली गई राशि देने का पंचायत में वादा किया था। लेकिन निर्धारित तिथि गुजरने के बाद भी आरोपी पक्ष के लोगों ने पैसे नहीं लौटाए। जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि युवक पर आरोप साबित हो गए थे मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें