फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन में किए गए पौने आठ लाख रुपये के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस द्वारा चार दिन में दुपहिया वाहन चालकों के हेलमेट न पहनने एवं कार चालकों द्वारा बिना सीट बेल्ट समेत अलग-अलग कारणों के चलते पौने आठ लाख रुपये के चालान कर दिए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस द्वारा 17 जून से 22 जून तक सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक यातायात अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में यातायात पुलिस ने 17 से 20 जून तक बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहन चलाने, बिना बीमा, बिना प्रदूषण, तेज रफ्तार से वाहन चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलना, बिना फिटनेस के वाहन चलाने समेत अलग-अलग मामलों में 458 वाहन चालकों का चालान किया। इन वाहन चालकों पर 773700 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जबकि 22 वाहन सीज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रचार-प्रसार वाहन चलवाकर आम-जन को हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाए जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें