फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल फोन लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल फोन लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। मोबाइल फोन लूट एवं चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, एक स्मार्ट वाच एवं वारदातों में प्रयोग की गईं तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की।
बृहस्पतिवार सुबह सदर कोतवाली पुलिस, अभिसूचना विंग एवं क्राइम ब्रांच की टीम को मोबाइल फोन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों के लकड़ी के पुल के पास होने की सूचना मिली। सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने सुबह ही लकड़ी के पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी और लगभग सवा आठ बजे पांच आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से लूटे गए पांच मोबाइल फोन एवं एक स्मार्ट वाच बरामद की। पुलिस ने आरोपी करण उर्फ लवी निवासी शारदानगर कुटिया वाली गली की निशानदेही पर उसके घर से चोरी के छह मोबाइल फोन और बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की वारदातों में प्रयोग की गईं तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में करण के अलावा सूरज तोमर निवासी ग्राम गढ़ी दुल्ला थाना बिनौली जिला बागपत, हाल निवासी सदर कोतवाली रूप विहार टेलीफोन एक्सचेंज के पास सहारनपुर, अभि उर्फ अभिषेक निवासी शारदा नगर कुटिया सदर कोतवाली, देव उर्फ काला निवासी शारदा नगर गली नंबर चार थाना कुतुबशेर और निकेत उर्फ भूरा निवासी ग्राम टीकरी थाना दोघट जिला बागपत हाल निवासी शारदानगर गली नंबर तीन थाना कुतुबशेर सहारनपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पैदल चल रहे लोगों को बनाते थे शिकार
सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी सुनसान रास्तों पर पैदल चलने वाले लोगों को ही अधिकांश अपना शिकार बनाते थे। आरोपी कम भीड़भाड़ वाले रास्तों पर बाइक से घूमते रहते थे, जैसे ही कोई पैदल व्यक्ति मोबाइल फोन पर बात करता नजर आता, तेजी से उसके पास आते और झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनकर भाग जाते थे।
विज्ञापन

नशे की लत एवं खर्चों को पूरा करने के लिए करते थे लूटपाट
सीओ ने बताया कि आरोपी नशे की लत एवं खर्चों को पूरा करने के लिए मोबाइल फोन लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। लूटे गए मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर बदलवाकर उसे पांच सौ से दो हजार रुपये में बेच देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें