फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों के विरोध के बाद पेड़ों की नीलामी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदारों के विरोध के बाद पेड़ों की नीलामी निरस्त
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। राजकीय पशु चिकित्सालय को पोली चिकित्सालय का रूप दिए जाने को लेकर प्रांगण में खड़े 67 पेड़ों को काटने के लिए होने वाली नीलामी अन्य ठेकेदारों के विरोध के चलते मौके पर मौजूद जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोबारा नीलामी की सूचना जारी कराई जाएगी।
बता दें कि दिल्ली रोड शहरी पुल के पास राजकीय पशु चिकित्सालय में 67 पेड़ खड़े हैं। इनमें यूकेलिप्टिस और शीशम के पेड़ शामिल हैं जो काफी विशालकाय हैं। मंगलवार को पेड़ों को काटे जाने की नीलामी प्रक्रिया होनी थी। इसके लिए जिला पशु चिकित्सा अधिकारी और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। नीलामी प्रक्रिया को देखकर मौके पर पहुंचे कुछ अन्य ठेकेदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि नीलामी की सूचना को सही ढंग से प्रकाशित नहीं कराया गया। इसके चलते इसकी जानकारी देर से मिली। हंगामा बढ़ता देख पशु चिकित्सालय पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख पशु चिकित्साधिकारी ने नीलामी प्रक्रिया को स्थगित करा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इसी मुद्दे को लेकर संजय जैन, शकील अहमद, गुलरेज, विजयपाल आदि ठेकेदार तहसील पहुंचकर एसडीएम से मिले और उन्हें प्रकरण से अवगत कराया। इसमें नीलामी प्रक्रिया दोबारा कराने की मांग की गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों के विरोध के चलते नीलामी प्रक्रिया के लिए अब दोबारा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें