फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसलने से पूर्व विधायक हुए घायल

Wed, 14 Nov 2018 12:13 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल पूर्व विधायक राजवीर पहलवान। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 भाजपा के पूर्व विधायक राजवीरसिंह पहलवान मंगलवार की दोपहर को बाइक फिसल जाने के कारण एकाएक घायल हो गए। उन्होंने जिला अस्पताल में उपचार कराया। स्थानीय बसंत व्यू निवासी पूर्व विधायक राजवीरसिंह पहलवान अपने पड़ोस में ही बाइक से गए थे।
विज्ञापन


जब वह बाइक से लौट रहे थे तो एकाएक बाइक फिसल गई। दुर्घटना में उनकी कंधे और आंख के ऊपर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोग उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। वहां उनका उपचार किया गया।

उनके घायल होने की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, वरिष्ठ भाजपा नेता रामकुमार माहेश्वरी और संतराज सिंह सहित काफी भाजपाई व समर्थक उनके निवास पर पहुंच गए और उनका हाल-चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें