फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। बाइक सवार हथियारबंद तीन बदमाशों ने एक साइकिल सवार से तमंचे के बल पर मारपीट करते हुए छह हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम दादनपुर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र विनोद कुमार नगर स्थित एक परचून की दुकान पर नौकरी करता है। सोमवार की शाम करीब साढे़ सात बजे वह अपना मासिक वेतन लेकर साइकिल द्वारा घर जा रहा था। तकरीबन 8 बजे गांव माधोपुर के ईंट भट्टे के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए युवक को नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसे पीटा। पीड़ित युवक के अनुसार बदमाशों ने उससे छह हजार की नकदी एवं एक मोबाइल लूट लिया। नानौता की ओर से आ रही एक सब्जी की गाड़ी को देखकर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने गांव पहुंच कर पूरी घटना बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घटना के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें