फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान समेत एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गुरुद्वारा रोड पर एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर 29 जून की रात में नगर निगम मार्केट के प्रथम तल पर पब्लिक पैथालॉजी लैब और राजकुमार वर्मा की दुकान से चोरों ने डीवीआर, एलईडी टीवी व मोबाइलों को चोरी कर लिया गया था। महेंद्र पाल सिंह चावला निवासी चक्की वाली गली गुरुद्वारा रोड ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी।
शनिवार की शाम को पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति के माल गोदाम रोड पर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घेरकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम जाबिर निवासी फुटपाथ गुरुद्वारा रोड बताया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए डीवीआर, एलईडी टीवी, दो मोबाइल फोन एवं दो बैग बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे करने का आदी है। नशा करने के लिए आरोपी चोरी करता है और चोरी में मिले सामान को चलते फिरते राहगीरों को बेचकर अपना खर्चा चलाता है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें