लाखों रुपये कीमत के आभूषण व हजारों की नकदी चोरी
देवबंद (सहारनपुर)। पठानपुरा घास मंडी स्थित एक घर में चोरों ने शनिवार की रात सोने चांदी के आभूषण समेत हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित मकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विधवा महिला इमराना ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर में रखी अलमारी के ताले तोड़कर करीब 50 हजार कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। इतना ही नहीं उनके किरायेदार जावेद खां के कमरे में भी चोरों ने वारदात की। यहां से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व 26 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित इमराना ने चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। नगर में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोष व्याप्त है।