फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल की तलाश में ढोलीखाल में पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने चोरी के माल की तलाश में ढोलीखाल में रविवार को छापेमारी की। नगर निगम द्वारा तोड़ी गई दुकानों का लोहे का सामान चोरी हो गया था। पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व नगर निगम ने चौकी सराय स्थित सड़क पर अवैध रूप से बनी दुकानों को ध्वस्त किया था। इसके पश्चात जुबली पार्क में पुरानी इमारत को भी तोड़ा गया था, जिसमें लोहे का काफी सामान निकला था। शनिवार की रात यहां पड़ा लोहे का सामान चोरी हो गया। रविवार की सुबह इसका पता चलने पर ठेकेदार ने पुलिस को सूचना दी। थाना कुतुबशेर पुलिस ने लोहे की तलाश में ढोलीखाल स्थित कई स्क्रैप कारोबारियों की दुकानों पर छापेमारी की, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका। पुलिस की कार्रवाई से कारोबारियों ने हड़कंप मच रहा। थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि शक के आधार पर दबिश दी गई। अभी कुछ बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें