फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के पास सो रही बेटी को अगवा कर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के पास सो रही बेटी को अगवा कर ले गए
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। नानौली गांव निवासी एक महिला ने गांव के ही दूसरे समुदाय के दो युवकों पर अपनी नाबालिग बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति और लड़के बाहर काम करने गए हुए हैं। घर में वह अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती है। आठ नवंबर की रात वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थी। जब सुबह उसकी आंख खुली तो उसकी बेटी बिस्तर से गायब थी। आसपास पूछने पर पता चला कि उनके गांव के ही दूसरे समुदाय के दो युवक उसकी बेटी को बाइक पर बैठाकर ले गए हैं। इस पर उसने अपने पति और बेटों को सूचना दी। इसके बाद ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों की पंचायत हुई। इसमें आरोपी पक्ष ने उसकी बेटी को वापस करने का वादा किया। लेकिन बाद में वे मुकर गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजेश और प्रदीप निवासी नानौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें