फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव में मिला धोखा, पति ने किया बेसहारा, पुलिस ने नहीं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्यार कर घर बसाने का सपना देखने वाली प्रेमिका को उसके पति बने प्रेमी ने ही धोखा दे दिया। प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद ही पति ने उसे छोड़ दिया। पति के भाई उस पर बुरी नजर डालने लगे, ससुरालियों ने जान से मारने का प्रयास किया। वह थाने गई, तो पुलिस ने भी उसकी शिकायत पर गौर नहीं किया।
विज्ञापन

अब पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। अपनी विधवा मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया कि चिलकाना थाना क्षेत्र के ही एक गांव के युवक से उसने प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद युवक अपने परिजनों के बहकावे में आकर उसे घेर में छोड़कर कहीं चला गया। युवक के परिजन उसकी दूसरी शादी कहीं और करना चाहते हैं। आरोप है कि विवाहिता घेर में रहते हुए मजदूरी कर किसी तरह गुजर बसर कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि जेठ विवाहिता पर बुरी नजर रखने लगा। ससुरालियों ने भी उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुरालियों ने 27 दिसंबर को मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया।
पीड़िता ने चंगुल से निकलकर आरोपियों की शिकायत 100 नंबर डायल कर की। आरोप है कि चिलकाना थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की और दरोगा ने अपशब्द कहकर थाने से भगा दिया। उसने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें