फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर परिक्षेत्र में पुलिस ने 12 घंटे में 101 वारंटी, 152 वांछित दबोचे

Mon, 03 Oct 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस चेकिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर परिक्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए डीआईजी के निर्देश तीनों जिलों में अपराधियों की धर-पकड़ के लिए सघन गिरफ्तारी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


तीनों जिलों में 101 वारंटी और 152 वांछित पकड़े गए। पकड़े गए अपराधियों में अधिकतर शातिर और वांछित अपराधी शामिल हैं। डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही के निर्देश पर शनिवार की रात सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में रात आठ बजे से  सुबह आठ बजे तक अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया गया।

एसएसपी के नेतृत्व में सहारनपुर पुलिस ने 38 वारंटी और 42 वांछित, मुजफ्फरनगर पुलिस ने 41 वारंटी और 40 वांछित और शामली पुलिस ने 22 वारंटी और 70 वांछितों को गिरफ़्तार किया।
विज्ञापन


 कुल 253 अपराधी पुलिस के शिकंजे में आए। डीआईजी ने  अच्छे काम पर सहारनपुर के   थाना फतेहपुर प्रभारी, मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी प्रभारी और शामली के थाना कांधला प्रभारी  को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें